दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक! बैरिकेड तोड़ घुसी कार, गुलदस्ता लिए आरोपी की पहली तस्वीर आई सामने
Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जहां एक कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए VIP गेट से अंदर घुस गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी गुलदस्ता लेकर स्पीकर रूम तक पहुंचा और फिर फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Delhi Assembly Security Breach
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली विधानसभा और आसपास के इलाके में आज दोपहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक कार सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए अंदर घुसी. कार के गेट तोड़ने के बाद वहां एक जोरदार आवाज हुई जिससे की आसपास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए और लोग वहां पहुंचे. लेकिन तभी अंदर से वही गाड़ी फिर बाहर की ओर निकली और फरार हो गई. जब कार बाहर आ गई तब स्पीकर रूम के बाहर एक गुलदस्ता रखा हुआ मिला. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है. विस्तार से जानिए पूरे मामले की कहानी.