ऑटो में बैठती थी बुजुर्ग महिलाएं और पलक झपकते ही गायब हो जाते थे गहने... दिल्ली पुलिस ने शातिर गैंग का किया भंडाफोड़, ऐसे लगाते थे चूना

Delhi Auto Rickshaw Gang: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ऑटो गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो बुजुर्ग महिलाओं को पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर उनके गहने और नकदी चुरा लेता था. इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने चोरी के गहनों को गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन भी ले लिया था.

ADVERTISEMENT

 दिल्ली में ऑटो पकड़ने से पहले सावधान! (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में ऑटो पकड़ने से पहले सावधान! (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Delhi Auto Gang News:अअगर आप या आपके परिवार का कोई बुजुर्ग सदस्य देश की राजधानी दिल्ली में ऑटो रिक्शा से सफर करता है तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा अलर्ट है. दिल्ली की शाहदरा जिला पुलिस ने एक ऐसे बेहद शातिर और चालाक ऑटो गैंग का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि ये गैंग खासतौर पर अकेले सफर करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाता था. इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो रिक्शा भी बरामद हुआ है.