दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए नया नियम लागू, 1 नवंबर से पुराने कमर्शियल वाहनों पर पूरी तरह बैन
Delhi BS4 Vehicles Ban: दिल्ली की गंभीर वायु प्रदूषण समस्या से निपटने के लिए 1 नवंबर से गैर-BS-VI मानक वाले बाहरी राज्यों के कॉमर्शियल मालवाहक वाहनों पर रोक लगा दी गई है. यह कदम GRAP के तहत उठाया गया है.
ADVERTISEMENT

Delhi BS4 Vehicles Ban: सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली सरकार ने कड़ा फैसला लिया है. आज 1 नवंबर 2025 से राजधानी में केवल BS-VI मानक वाले कमर्शियल गुड्स वाहन ही घुस सकेंगे. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) और दिल्ली परिवहन विभाग के संयुक्त आदेश पर यह बदलाव लागू किया गया है.