दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 10 साल बाद पूरा हुआ बारापुला फेज-3 प्रोजेक्ट, जानिए क्या है खास

Barapulla Phase 3: दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. करीब 10 साल बाद बारापुला फेज-3 प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है. इस 3.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार से AIIMS तक का सफर अब महज 15 मिनट में पूरा होगा. जानिए बारापुला फेज-3 की खासियत और इससे दिल्ली के किन इलाकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Traffic News
Delhi Traffic News
Google CTA

यदि आप रोजाना दिल्ली के मयूर विहार से साउथ दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) का सफर तय करते हैं और आपको घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली सरकार की ओर से बारापुला फेज-3 प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. सरकार इसी महीने यानी अगस्त में इसे आम लोगों के लिए खोलने जा रही है. यह पूरा स्ट्रेच लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा है, जो सीधे मयूर विहार को साउथ दिल्ली के एम्स से जोड़ता है.