दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े का रहा भाजपा सरकार का एक साल- मनीष सिसोदिया
दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पर AAP का हमला, मनीष सिसोदिया बोले- महिलाओं को 2500 रुपए नहीं मिले, स्कूल-अस्पताल बदहाल, जनता अब कर रही केजरीवाल मॉडल याद.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर उसे हर क्षेत्र में फेल बताया. पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार का एक साल दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े का रहा. रेखा गुप्ता सरकार ने पूरे साल दिल्ली की महिलाओं, प्रदूषण कंट्रोल, मिडिल क्लास, युवाओं, गरीबों समेत पूरी दिल्ली के साथ सिर्फ फर्जीवाड़ा किया. महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं किया, सबसे प्रदूषित दिल्ली का रिकॉर्ड बनाया, नकली यमुना बनाई और गरीबों की झुग्गियां तोड़ दी.
