Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत के बाद एक्सीडेंट का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने!
Delhi BMW Accident: रविवार की रात दिल्ली के धौला कुआं पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. हादसे के समय नवजोत बाइक से घर जा रहे थे. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थी, उन्हें भी इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं इस बीच अब इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली: हादसे का वीडियो आया सामने
Delhi BMW Accident: देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको हिला दिया है. यहां वित्त मंत्रालय (नॉर्थ ब्लॉक) (Department of Economic Affairs) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत नवजोत सिंह (Deputy Secretary Navjot Singh) की अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब से घर लौट रहे थे लेकिन तभी एक तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं अब इस हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है.
