Delhi BMW Accident: भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की सड़क हादसे में मौत...बाइक को BMW कार ने मारी थी टक्कर

Delhi BMW Accident: रविवार रात दिल्ली के धौला कुआं इलाके में एक सड़क हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. ये हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी मोटरसाइकिल को एक BMW कार ने टक्कर मारी थी.

ADVERTISEMENT

 दिल्ली में सड़क हादसे में भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत. (Photo: ITG)
दिल्ली में सड़क हादसे में भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत. (Photo: ITG)
Google CTA

Delhi BMW Accident: देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (Deputy Secretary Navjot Singh) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब 35 वर्षीय नवजोत और उनकी पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगला साहिब गुरुद्वारा से हरि नगर स्थित अपने घर वापस जा रहे थे. इस बीच एक BMW कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में नवजोत और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं.