दिल्ली गैंगरेप केस: अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला, बोले- बच्चों पर बल प्रयोग करने वाली पुलिस...

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई 11वीं की छात्रा से कश्मीरी गेट तक चलती स्लीपर बस में दुष्कर्म किया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों (चालक और परिचालक) को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है.

ADVERTISEMENT

अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके
Google CTA

साल 2012 में निर्भया के साथ जो हुआ वो याद है न. तब हमने और आपने मिलकर सड़कें जाम की थीं, मोमबत्तियां जलाई थीं और कसम खाई थी कि अब दोबारा ऐसा कभी नहीं होने देंगे, लेकिन 14 साल बाद भी हमारे देश में क्या बदल गया, कुछ भी नहीं. एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली के पास एक 16 साल की बच्ची के साथ वही खौफनाक दास्तान दोहराई गई. एक 11वीं की छात्रा, जो सिर्फ अपने घर जाना चाहती थी. चलती हुई स्लीपर बस में, रात के अंधेरे में, 47 किलोमीटर तक दरिंदगी का शिकार होती रही और सबसे दर्दनाक बात जानते हैं क्या है? रास्ते में पुलिस की गाड़ियां भी थीं, बैरिकेड्स भी थे, लेकिन किसी को कुछ नहीं दिखा.