Delhi Bus Pink Ticket: क्या बंद हो रही है महिलाओं के लिए बसों में फ्री सफर वाली 'पिंक टिकट'? दिल्ली सरकार ने किया बड़ा खुलासा
Delhi Bus Pink Ticket Status: दिल्ली की डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मिलने वाली 'पिंक टिकट' (फ्री सफर) बंद होने की खबरों पर दिल्ली सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. क्या सच में 1 जुलाई 2026 से मुफ्त सफर की योजना बंद हो रही है? सोशल मीडिया पर उड़ रही इस अफवाह का जानिए पूरा सच.
ADVERTISEMENT

दिल्ली की बसों में पिंक टिकट बंद होने की फैली खबरों की क्या है सच्चाई ?
यदि आप भी दिल्ली की डीटीसी (DTC) या क्लस्टर बसों में 'पिंक टिकट' (Pink Ticket) लेकर रोजाना मुफ्त में सफर करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और आम यात्रियों के बीच एक खबर तेजी से तैर रही है कि दिल्ली सरकार महिलाओं को मिलने वाली इस मुफ्त सफर की सुविधा को पूरी तरह से समाप्त करने जा रही है.