दिल्ली बस गैंगरेप केस: निर्भया जैसी दरिंदगी वाली बस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, सिस्टम पर भी उठने लगे सवाल!

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली के रानीबाग इलाके में चलती बस में महिला से गैंगरेप मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. बिहार नंबर की जिस बस में वारदात हुई, उस पर लाखों रुपये का जुर्माना बकाया था और उसे डिजिटल रूप से इंपाउंड किया जा चुका था. जानिए निर्भया कांड जैसी इस घटना में पुलिस, परिवहन विभाग और सिस्टम पर क्यों उठ रहे हैं गंभीर सवाल.

ADVERTISEMENT

Delhi Bus Gangrape Case Update
Delhi Bus Gangrape Case Update
google news

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 14 साल पहले हुए निर्भया कांड जैसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. रानीबाग इलाके में एक चलती बस में 30 साल की महिला के साथ बस के ही ड्राइवर और कंडक्टर ने करीब 2 घंटे तक दरिंदगी की. इस घटना ने न केवल महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है, बल्कि उस बस को लेकर हुए खुलासों ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल बस को सीज कर दिया गया है.