Delhi CJP Protest LIVE Updates: राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद पहुंचे गांधी स्मृति, CJP ने 24 जुलाई को देशभर में किया प्रदर्शन का आह्वान
Delhi CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच राहुल गांधी विपक्ष सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंच गए है. वहीं दूसरी ओर CJP ने 24 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन का आह्लान किया है. जानिए जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से आंदोलन की पल-पल के अपडेट.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद मुद्दा और भी गरमा गया है. आलम ऐसा है कि यह प्रदर्शन अब जंतर-मंतर से निकलकर देश के अलग-अलग कोने जैसे पटना, सूरत, रायपुर आदि में फैल गया है और छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है. इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पथराव और हिंसा पर अपनी सफाई भी दी है.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 08:00 PM • 23 Jul 2026
Congress Protest LIVE Updates: राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद पहुंचे गांधी स्मृति
CJP Protest Updates: राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद गांधी स्मारक पहुंच गए हैं. इससे पहले पूरे मार्ग पर भारी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस ने सांसदों की बस को कई जगहों पर रोक दिया. काफी देर चले ड्रामे और गतिरोध के बाद आखिरकार पुलिस ने बस को आगे जाने की अनुमति दे दी.
- 07:27 PM • 23 Jul 2026
LIVE Updates Protest: राहुल गांधी का छात्रों के नाम संदेश- 'हम आपके साथ है'
Congress Protest LIVE Updates: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'छात्र सड़कों पर हैं तो विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पर होना चाहिए। हम इंडिया गेट जाना चाहते थे. उन्होंने मना कर दिया फिर हमने कहा कि गांधी स्मृति जाना चाहते हैं तो इन्होंने यहां पर रोक दिया है. हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन मुख्य संदेश छात्रों के लिए है कि हम आपके साथ हैं.'
- 07:21 PM • 23 Jul 2026
Congress Protest Updates: राहुल गांधी के बस को रोका गया!
Delhi Protest LIVE Updates: राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों को बस के रोका गया है. सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता के बैरिकेड्स पर चढ़ने की भी खबरें सामने आ रही है.
- 07:07 PM • 23 Jul 2026
Delhi Congress Protest LIVE: राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद जा रहे गांधी स्मृति
LIVE Updates Delhi Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अभी, INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं. हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया- वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा. और हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं- जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया. भारत के छात्र अकेले नहीं हैं. पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है.'
- 06:14 PM • 23 Jul 2026
Delhi Protest LIVE Updates: कांग्रेस सांसद KC वेणुगोपाल का बड़ा बयान!
Congress Protest LIVE Updates: कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'पूरे दिल्ली में आपातकाल (Emergency) जैसे हालात बना दिए गए हैं. वे माहौल को युद्ध जैसी स्थिति जैसा बना रहे हैं.'
- 06:10 PM • 23 Jul 2026
Patna Students Protest: पटना में प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने जारी किया 117 प्रदर्शकारियों की तस्वीर
LIVE Protest Updtaes: पटना में बीते कल जो प्रदर्शन हुआ और फिर जमकर हिंसा हुई थी. अब इस मामले को लेकर पटना पुलिस ने आज 117 प्रदर्शनकारियों को चिन्हित करके उनकी तस्वीर जारी की है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.
- 05:59 PM • 23 Jul 2026
Delhi CJP Protest Updates: राहुल गांधी के आवास पर बैठक का आयोजन
LIVE CJP Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम 6 बजे अपने आवास पर संसद के दोनों सदनों के कांग्रेस सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. बैठक के सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश समेत कई सांसद उनके आवास पर पहुंच चुके हैं. सांसदों के आवागमन से पहले राहुल गांधी के आवास के परिसर के अंदर एक बस भी पहुंची है.
- 05:50 PM • 23 Jul 2026
Delhi Protest LIVE Updates: बीजेपी ने आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर दिया विस्फोटक बयान!
Student Protest Updates: बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने छात्रों की मांग और प्रदर्शन को लेकर कहा है कि, 'राहुल गांधी अब अराजकता फैलाने के मूड में हैं. लोकसभा में स्पीकर बार-बार कह रहे हैं कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. NEET के मुद्दे पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. जब दो हफ्ते के अंदर दोबारा NEET परीक्षा कराई गई, तो छात्रों को न्याय मिला. यह छात्रों का नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने वालों का विरोध है. यह (विपक्षी) पार्टियों की ओर से पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश है. ये छात्र नहीं, बल्कि भेड़िये हैं.'
- 05:10 PM • 23 Jul 2026
Jantar-Mantar Protest Updates: CJP ने 24 जुलाई को बुलाया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
LIVE Updates CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने 24 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

- 05:01 PM • 23 Jul 2026
LIVE CJP Protest Updates: प्रदर्शन के दौरान दंगा करने वाले पर सरकार करेगी ये बड़ी कार्रवाई!
Delhi Student Protest: दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया है कि जो भी व्यक्ति दंगा करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसका पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी.
- 04:44 PM • 23 Jul 2026
Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: आशुतोष रांका ने दिया सरकार के प्रस्ताव पर जवाब
LIVE Updates Delhi Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया है. इस दौरान उन्होंने साफ कहा है कि बात होगी तो जंतर-मंतर पर या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर ही होगी.
- 04:31 PM • 23 Jul 2026
Student Protest LIVE: रेवाड़ी में सड़कों पर उतरे छात्र, सरकार को दी नेपाल जैसे आंदोलन की चेतावनी
Haryana Student Protest Updates: दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध अब हरियाणा तक पहुंच गया है. रेवाड़ी में छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. छात्रों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.
नेपाल की तर्ज पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार को कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू नहीं की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्थिति न सुधारने पर हरियाणा में भी नेपाल जैसे बड़े जन-आंदोलन देखने को मिल सकते हैं, जिसकी पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
- 04:25 PM • 23 Jul 2026
Patna Student Protest Updates: पटना छात्र प्रदर्शन में बड़ी कार्रवाई, 56 गिरफ्तार
LIVE Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना में छात्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने अब तक तीन अलग-अलग थानों में कुल 268 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की है. इसके अलावा करीब 2,500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही अब तक 56 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
कोतवाली थाना: 85 नामजद, 1,000 अज्ञात पर FIR और 45 गिरफ्तार.
गांधी मैदान थाना: 88 नामजद, 500 अज्ञात पर FIR और 1 गिरफ्तार.
सचिवालय थाना: 95 नामजद, 1,000 अज्ञात पर FIR और 10 गिरफ्तार.
पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद आगे भी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.
- 04:17 PM • 23 Jul 2026
Jantar-Mantar Protest LIVE Updates: CJP ने मंच से किए 4 बड़े ऐलान
Delhi Protest LIVE: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच CJP ने 3 बड़े ऐलान किए है.
1. सरकार से मीटिंग न्यूट्रल जगह पर होगी. न्यूट्रल जगह के नाम पर जेपी नड्डा के ऑफिस या घर पर नहीं.
2. PM मोदी के पास समय कम है, क्योंकि हमारी मांग धर्मेंद्र प्रधान की जगह उनके इस्तीफे पर शिफ्ट हो जाएगी.
3.PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्वीट पर कहा - कोर्ट में तो तब जाएगा मामला जब पेपर लीक हो जाएगा. हमारा मुद्दा पेपर लीक बंद हो, वो है.
4. CJP ने देशभर में कल समर्थन में प्रदर्शन के लिए आह्वान किया है. - 04:08 PM • 23 Jul 2026
CJP Protest LIVE Updates: आज शाम 6:30 बजे तक CP में ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील
LIVE Delhi Protest: DMC चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह पर NDTA ने CP में आज शाम 6:30 बजे ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील की है. इसे लेकर AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर सरकार पर निशाने साधते हुए लिखा कि, 'कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?'
- 03:16 PM • 23 Jul 2026
Student Protest Updates: अन्ना हजारे ने पीएम को लिखा पत्र, कर दी बड़ी मांग
Protest LIVE Updates: अन्ना हजारे ने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती. इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अन्ना हजारे ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उन्होंने दोहराया कि कोई भी आंदोलन हमेशा अहिंसा के मार्ग पर ही चलना चाहिए.
- 03:00 PM • 23 Jul 2026
Janatar-Mantar Protest Update: सरकार ने CJP को फिर दिया प्रस्ताव
LIVE Updates CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, 'मैं मीडिया के माध्यम से आंदोलन कर रहे छात्रों से कहना चाहता हूं कि हम चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हम आपको पूरा समय देने को तैयार हैं. बातचीत के दौरान आपके साथ देश के स्वास्थ्य मंत्री और मैं भी मौजूद रहूंगा. आप जहां चाहें- हमारे कार्यालय में या नड्डा जी के आवास पर, हम बात करने के लिए तैयार हैं. आज सुबह से हमने आपसे 4 बार संपर्क करने की कोशिश की है. मैं आपसे पुनः अपील करता हूं कि आइए, बैठकर बात करते हैं.'
- 02:53 PM • 23 Jul 2026
Student Protest LIVE Updates: दरभंगा में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Bihar Protest LIVE Updates: बिहार के दरभंगा में प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. लहेरियासराय टावर स्थित लोहिया चौक पर प्रदर्शनकारी और पुलिस आपस में भिड़ गए. स्थिति बिगड़ते ही प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभाल ली है.
- 02:35 PM • 23 Jul 2026
Jantar-Mantar Protest LIVE Updates:दिल्ली पुलिस की सफाई- 'CJP प्रदर्शन से NSA आदेश का कोई लेना-देना नहीं'
CJP Protest Updates: दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि, 'राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत शक्तियों का नियमित त्रैमासिक (हर 3 महीने में होने वाला) नवीनीकरण, जारी CJP विरोध प्रदर्शनों से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है. यह नवीनीकरण प्रदर्शनों से पहले का है और एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और भ्रामक जानकारी (अफवाहें) साझा करने से बचें.'
- 02:01 PM • 23 Jul 2026
CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली में बंद हुआ 17वां मेट्रो स्टेशन
Delhi Protest Updates: DMRC ने झंडेवालान मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. इससे पहले दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था.(यहां देखें 16 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट)
Load More