दिल्ली से गुरुग्राम-फरीदाबाद का सफर होगा आसान, CM रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली की 8.8 किलोमीटर लंबी मंडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) घोषित करने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली से गुरुग्राम और फरीदाबाद आने-जाने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों और आम मुसाफिरों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आ रही है. आने वाले दिनों में इन तीनों शहरों के बीच का सफर न सिर्फ बेहद आसान हो जाएगा बल्कि आपको रेंगते ट्रैफिक से भी बड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की बेहद महत्वपूर्ण मंडी रोड को नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है.
