Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में CNG हुई महंगी, आज से देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नया रेट
दिल्ली में CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है. IGL ने नई दर 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से लागू की. अब दिल्ली में CNG 86.98 रुपये प्रति किलो मिलेगी. कंपनी ने बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की बढ़ती कीमतों को प्रमुख कारण बताया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में CNG से वाहन चलाने वालों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने प्रति किलोग्राम 3.89 रुपये की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
