पहाड़ों में बसने का सपना 2 महीने में ही टूटा, मनाली गए दिल्ली के युवक लौटे वापस... बताई ये बड़ी वजहें
Ajay Sharma Manali Video: दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अजय शर्मा पहाड़ों में बसने का सपना लेकर मनाली शिफ्ट हुए थे. हालांकि, कमजोर इंटरनेट नेटवर्क, खराब मौसम और अकेलेपन जैसी व्यावहारिक समस्याओं के कारण उन्हें 2 महीने में ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा. जानिए मनाली में उनके रहने के खर्च और वापसी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अजय शर्मा की मनाली से वापसी का सच.
Creator Ajay Sharma Story: शहर की भागदौड़, भारी ट्रैफिक और प्रदूषण से परेशान होकर अक्सर लोग पहाड़ों की शांत वादियों में जाकर बसने का सपना देखते हैं. दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर अजय शर्मा ने भी इस सपने को सच करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली का रुख किया था. लेकिन पहाड़ों में रहने की व्यावहारिक चुनौतियों के चलते महज 2 महीने के भीतर ही उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा. अजय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 50 से अधिक वीडियो साझा कर पहाड़ों की वास्तविक जिंदगी का सच उजागर किया है.
