राजधानी दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, 22 साल की युवती ने गंवाया जान, 24 घंटे में मिले 47 नए केस
Corona Cases in Delhi: दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 22 साल की युवती की मौत के बाद डर का माहौल. 24 घंटे में 47 नए केस मिले, जानिए देशभर की ताजा स्थिति.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में फैल रहा कोरोना
Corona Cases in Delhi: देशभर में कोरोना की लहर एकबार फिर से उठ गई है. राजधानी दिल्ली भी इसी कोरोना के चपेट में आ चुका है जिससे की यहां के लोगों की चिंता फिर से एक बार बढ़ गई. यहां एक 22 साल की युवती की कोविड-19 से मौत हो गई है जिससे की लोग और भयभीत हो गए है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें को केवल दिल्ली में 47 नए मामले सामने आए है. देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर केरल में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं.