कौन हैं रियाजुद्दीन मंसूरी? जिनकी बहादुरी से बचीं कई जिंदगियां, CM रेखा गुप्ता ने खुद बुलाकर किया सम्मानित

Riyazuddin Mansuri Gadde Wale Uncle: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में जब लोग जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूद रहे थे, तब एक शख्स ने बिना अपनी परवाह किए लाखों रुपये के गद्दे बिछा दिए. इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई. अब दिल्ली सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है.

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रियाजुद्दीन को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रियाजुद्दीन को किया सम्मानित
google news

Riyazuddin Mansuri Kaun Hain: कहते हैं कि आपदा और हादसे के वक्त जब हर कोई अपनी जान बचाकर भाग रहा होता है, तब कुछ ऐसे फरिश्ते सामने आते हैं जो दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए मौत के कुएं में भी कूदने से नहीं हिचकिचाते. इन हीरोज में आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं रियाजुद्दीन मंसूरी, जिन्हें दुनिया अब 'गद्दे वाले अंकल' के नाम से जान रही है. क्या है पूरा मामला क्यों रियाजुद्दीन को दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, चलिए जानते हैं इस खबर में...