इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है, और कितनी जानें लेकर होश में आएगी ये लापरवाह सरकार-अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में बढ़ती हत्याओं और नालों-गड्ढों में गिरकर हो रही मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा की 'चार इंजन' सरकार पर बड़ा हमला बोला है. अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज ने एलजी और डीडीए को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा ने सिर्फ़ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है
google news

दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार की एक के बाद एक लापरवाही के चलते मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और पूरा सरकारी तंत्र मौन है. आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी में लगातार बढ़ती जा रही हत्या और नालों-गड्ढों में गिरकर मौत की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. बुधवार को "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते को हुए एक्स पर कहा कि भाजपा ने सिर्फ़ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है. इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है. आख़िर और कितनी जानें लेकर ये लापरवाह सरकार होश में आएगी?