6 कमरों का था लाइसेंस, बना दिए 25! दिल्ली पुलिस की पूछताछ में फ्लोरिश स्टे होटल के अकाउंटेंट ने खोले कई राज
Delhi Crime News: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद जांच में बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ में अकाउंटेंट जय मिश्रा ने बताया कि होटल को सिर्फ 6 कमरों का लाइसेंस मिला था, लेकिन मुनाफे के लिए 25 कमरे बना दिए गए थे. जानिए फ्लोरिश स्टे होटल हादसे की 4 बड़ी वजहें, मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे.
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बीते 3 जून को हुए फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था. इस भयानक हादसे में 21 बेकसूर लोगों ने अपनी जान गंवा दी. लेकिन अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेहद हैरान और विचलित करने वाले खुलासे हो रहे हैं. होटल के लाइसेंस संचालन और फायर सेफ्टी नियमों को ताक पर रखकर मौत का जो खेल खेला जा रहा था, उसकी पूरी कुंडली अब पुलिस के हाथ लग चुकी है. पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज और उसके सबसे वफादार अकाउंटेंट जय मिश्रा को गिरफ्तार किया है. दोनों से हुई पूछताछ में एक ऐसा सच सामने आया है, जो बेहद खौफनाक है.