Delhi DTC Bus News: वेस्ट दिल्ली वालों को बड़ी सौगात! उत्तम नगर, बक्करवाला और द्वारका मोड़ के लिए शुरू हुईं नई डीटीसी बसें

Delhi DTC Bus News: वेस्ट दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली सरकार ने बक्करवाला डीडीए फ्लैट, उत्तम नगर, द्वारका मोड़ और पपरावट गांव के लिए नई DTC बस सेवाएं शुरू कर दी हैं. जानिए नए रूट, प्रमुख स्टॉप्स और यात्रियों को मिलने वाले बड़े फायदे.

ADVERTISEMENT

Delhi DTC Bus News
Delhi DTC Bus News
google news

दिल्ली के पश्चिमी इलाकों यानी वेस्ट दिल्ली में रहने वाले और रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. द्वारका मोड़, बक्करवाला और उत्तम नगर के रूट पर सफर करने वालों की एक बहुत पुरानी मांग को आखिरकार दिल्ली सरकार ने पूरा कर दिया है. अब बक्करवाला डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक के यात्रियों को सीधी डीटीसी बस सेवा की सौगात मिल चुकी है. खुद दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस नई बस सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों के सफर में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.