दिल्ली में बेखौफ जेबकतरों का आतंक! DTC बस में चोरी करते पकड़े गए तो साथियों को बुलाकर..., सामने आई पूरी कहानी

Delhi Crime News: DTC की बस में जेबकतरों का आतंक सामने आया है. चोरी करते पकड़े जाने पर बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर चलती बस पर पथराव कर दिया. आनंद पर्वत इलाके की इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है. जानें पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Delhi Crime News
Delhi Crime News
google news

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो कानून का डर है और न ही पुलिस का. ताजा मामला आनंद पर्वत थाना इलाके का है, जहां रूट नंबर 918 (सचिवालय से नांगलोई) की एक डीटीसी क्लस्टर बस में जेबकतरों ने न केवल वारदात को अंजाम दिया, बल्कि पकड़े जाने पर बस पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए. इस घटना ने बस में सवार करीब 30-35 यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी और पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. आइए विस्तार से जानते है क्या है मामला.