Delhi DTC Bus Route: दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, नरेला से सिविक सेंटर तक शुरू हुई नई एसी बस, जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

Delhi DTC AC Bus Route 131: नरेला और बाकनेर के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. डीटीसी ने नया एसी बस रूट 131 शुरू कर दिया है, जिससे अब सिविक सेंटर तक सीधी यात्रा संभव होगी. जानिए बस किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी, कितने बजे मिलेगी और किन यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा.

ADVERTISEMENT

 DTC ने शुरू किया नया एसी बस रूट 131
DTC ने शुरू किया नया एसी बस रूट 131
Google CTA

Delhi DTC AC Bus Route: दिल्ली के नरेला और बाकनेर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने एक नया एसी बस रूट शुरू कर दिया है. इस नई बस सेवा के जरिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर (एमसीडी मुख्यालय) से बाकनेर गांव के बीच सीधी आवाजाही संभव हो सकेगी. इससे दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के समय व पैसे दोनों की बचत होगी.