भाजपा सरकार ने डीटीसी बसों में पिंक कार्ड जरूरी कर गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक मारा - सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर डीटीसी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य करने का आरोप लगाया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नई व्यवस्था से गरीब और पूर्वांचल की महिलाओं का हक छीना जा रहा है, जबकि दिल्ली परिवहन निगम की मुफ्त टिकट योजना पहले से सुचारू थी.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: सौरभ भारद्वाज.
देश की राजधानी दिल्ली में विभिन्न राज्यों की रहने वाली गरीब महिलाओं से डीटीसी बसों में मुफ्त सफर का हक छीनने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है. "आप" दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने डीटीसी बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य कर गरीब पूर्वांचली महिलाओं का हक मारा है. जब दिल्ली में रह रही हर महिला डीटीसी में मुफ्त सफर कर रही थी तो पिंक कार्ड की क्या जरूरत थी?