DTC Women Special Bus Route: दिल्ली में महिलाओं के लिए दौड़ेंगी 50 स्पेशल बसें, जानिए पूरा रूट प्लान
Dtc Women Special Bus Route : दिल्ली सरकार महिलाओं और कॉलेज छात्राओं के लिए 50 नई महिला स्पेशल बसें शुरू करने जा रही है. इन बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी और बेहतर सुरक्षा इंतजाम होंगे. आधी बसें कॉलेज रूटों पर जबकि बाकी बाहरी दिल्ली में चलेंगी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली की महिलाओं को मिला सरकार का बड़ा तोहफा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dtc Women Special Bus Route List: दिल्ली की महिलाओं और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के सफर को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली सरकार एक बेहद शानदार योजना लेकर आई है. यदि आप भी बसों में अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर चिंतित रहती थीं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. राजधानी की सड़कों पर बहुत जल्द 50 नई महिला स्पेशल बसें परिचालन के लिए उतरने जा रही हैं.
