दिल्ली में महंगी होगी बिजली! इतने यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों पर पड़ेगा असर, जानिए कितना बढ़ेगा बिल

Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है. डीईआरसी ने पीपीएसी सरचार्ज बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, जिससे जून 2026 से कई इलाकों में बिजली बिल बढ़कर आएगा. जानिए किन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, किसे ज्यादा भुगतान करना होगा और आपके इलाके पर इसका कितना असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में महंगी होगी बिजली!
दिल्ली में महंगी होगी बिजली!
google news

Delhi Electricity Bill Hike: भीषण गर्मी और पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे दिल्लीवासियों के लिए एक और बुरी खबर आई है. दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब जून 2026 के महीने से दिल्ली वालों को बिजली का बढ़ा हुआ बिल चुकाना होगा. यह फैसला राजधानी में बिजली आपूर्ति करने वाली तीनों मुख्य कंपनियों की सिफारिश के बाद लिया गया है.