Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में महंगी होगी बिजली! जानिए 200 और 400 यूनिट फ्री वालों के बिल पर क्या पड़ेगा असर?

Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली महंगी होने जा रही है. DERC ने PPAC बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद बिजली बिल पर असर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. जानिए 200 यूनिट फ्री बिजली और 400 यूनिट तक सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं के बिल पर कितना असर पड़ेगा, किन इलाकों में सप्लाई करने वाली कंपनियों ने दरें बढ़ाईं और व्यापारियों ने क्यों जताई नाराजगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Electricity Bill Hike
Delhi Electricity Bill Hike
google news

दिल्ली वासियों के घरों के बिजली बिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने पावर परचेसिंग एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPAC) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है कि अब दिल्ली में बिजली का बिल जनता को तगड़ा झटका देने वाला है. इस बीच दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि आम उपभोक्ताओं और खास तौर पर मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे लोगों पर इस फैसले का क्या असर पड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली के व्यापारियों ने इस बढ़ोतरी को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है.