दिल्ली वालों को लग सकता है 'महंगी बिजली' का करंट! ₹30,000 करोड़ के बकाये ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, जानें क्या है पूरा मामला

एप्टेल (APTEL) द्वारा डीईआरसी की याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना तेज हो गई है. वितरण कंपनियों के 30,000 करोड़ के बकाये को चुकाने के लिए अब सरकार के पास टैरिफ बढ़ाने के अलावा विकल्प सीमित हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली न्यूज
दिल्ली न्यूज
google news

दिल्ली में पिछले कई सालों से बिजली की दरों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन अब दिल्ली वासियों की जेब पर बोझ बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है. बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) के भारी-भरकम बकाये को लेकर आए एक ताजा अदालती फैसले ने दिल्ली सरकार और दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.