Delhi Elevated Road: उत्तर-पश्चिम दिल्ली वालों की लॉटरी! इस 6 किलोमीटर के नए कॉरिडोर से मिनटों में कटेगा सफर

Delhi Elevated Road: दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड तक 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर) परियोजना की तैयारी शुरू कर दी है. इस प्रोजेक्ट से शकुरबस्ती, वजीरपुर, केशवपुरम, पंजाबी बाग, त्रिनगर और अशोक विहार समेत कई इलाकों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Traffic News
Delhi Traffic News
Google CTA

अगर आप भी दिल्ली के ब्रिटानिया चौक, गुरु हरकिशन रोड या शकुरबस्ती रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाले रोजाना के भारी ट्रैफिक जाम से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है. दिल्ली सरकार ने इस पूरे इलाके को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार की ओर से ब्रिटानिया चौक से लेकर आउटर रिंग रोड तक, गुरु हरकिशन रोड के रास्ते एक शानदार 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड (फ्लाईओवर) बनाने की महा परियोजना को तैयार किया गया है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद उत्तर और पश्चिमी दिल्ली के लाखों वाहन चालकों को जाम के झाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.