मालवीय नगर अग्निकांड के बाद रेखा सरकार का बड़ा फैसला... अब दिल्ली के हर घर में करना होगा फायर सेफ्टी के ये 4 इंतजाम
Delhi Government Fire Safety Rules: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है. अब सिर्फ ऊंची इमारतें ही नहीं, बल्कि छोटे मकान, बिल्डर फ्लोर और स्वतंत्र घर भी नए फायर सेफ्टी नियमों के दायरे में आएंगे. जानिए हर घर के लिए कौन से चार नियम अनिवार्य किए जा रहे हैं और किसे मिलेगी राहत.
ADVERTISEMENT

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद रेखा सरकार का बड़ा फैसला
Delhi Fire Safety New Rules: दिल्ली में पिछले दिनों मालवीय नगर अग्निकांड में 23 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब दिल्ली सरकार के बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने फायर सेफ्टी के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है. अब दिल्ली के सिर्फ बड़े मॉल्स या हाईराइज सोसाइटी ही नहीं बल्कि आपका अपना स्वतंत्र मकान, बिल्डर फ्लोर और यहां तक कि छोटा सा घर भी फायर सेफ्टी के कड़े नियमों के दायरे में आने वाला है.