दिल्ली: नहीं थम रहीं AAP की मुश्किलें, पार्टी की इकलौती किन्नर पार्षद ने इस्तीफा दे तगड़ा झटका दिया

Delhi Politics: राजधानी दिल्ली की राजनीति ठंडी होने का नाम ही नहीं ले रही है. आम आदमी पार्टी(AAP) की इकलौती ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने पार्टी का दामन छोड़ नई पार्टी IVP ज्वॉइन कर लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Delhi Politics: राजधानी दिल्ली की राजनीति हालिया दिनों में फिर से ज्यादा गरमा गई है. यहां की राजनीति में लगातार उथल-पुथल मचा हुआ है. इसी बीच दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ आया है. दिल्ली नगर निगम (MCD) की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने आम आदमी पार्टी (AAP) को अलविदा कह दिया और नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का दामन थाम लिया. यह कदम दिल्ली की नगर राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है.