दिल्ली के परिवारों को बड़ी सौगात: होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर, ₹242 करोड़ का फंड मंजूर
Delhi Free Cylinder Scheme: दिल्ली सरकार ने होली और दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए ₹242 करोड़ के फंड को मंजूरी दे दी है. राशन कार्ड धारकों और पाइपलाइन गैस उपभोक्ताओं को ₹853 की राशि DBT के जरिए सीधे खाते में दी जाएगी. जानिए योजना से जुड़ी पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली सरकार ने होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर की दी बड़ी सौगात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने चुनाव के घोषणापत्र में जो वादे किए थे अब उसे हकीकत में बदल दिया है. दिल्ली कैबिनेट ने त्योहार से ठीक पहले गरीबों को होली और दीवाली के खास मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने वाली एजेंडे पर मुहर लगा दी है. यानी होली-दीवाली के मौके पर अब गरीबों को गैस सिलेंडर की कोई टेंशन नहीं होगी और वह खुशी-खुशी परिवार के साथ त्योहार मना पाएंगे. इस फैसले से दिल्ली वासियों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है.