दिल्ली की महिलाओं को होली का बड़ा तोहफा! फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर, सीधे खाते में आएंगे 853 रुपए; जानें किसे मिलेगा लाभ?
दिल्ली में होली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर! रेखा गुप्ता सरकार लाभार्थियों के खाते में भेजेगी 853 रुपए. जानें राशन कार्ड धारकों के लिए क्या हैं शर्तें और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ.
ADVERTISEMENT

दिल्ली सरकार देने जा रही फ्री गैस सिलेंडर.
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए इस बार की होली बेहद खास होने वाली है. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने चुनावी वादे को अमली जामा पहनाते हुए महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है. महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर की कीमतों से जूझ रही जनता के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है.