दिल्ली में राशन की गाड़ी आखिर कहां अटकी? आधा अगस्त बीता फिर भी क्यों नहीं पहुंच पा रहा दुकानों तक कोटा? जानिए वहज

Delhi Free Ration News: दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए केंद्र सरकार ने अगस्त से अक्टूबर तक का 3 महीने का एडवांस राशन देने का निर्देश दिया है. हालांकि, गोदामों में मजदूरों और ट्रकों की कमी के कारण राशन डीलरों तक समय पर सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है, जिससे लोग परेशान हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर
दिल्ली में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर
Google CTA

Delhi Free Ration News: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड धारक हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया था कि अगस्त से अक्टूबर तक यानी पूरे 3 महीने का राशन एक साथ जनता को बांट दिया जाए. हालांकि, धरातल पर हकीकत यह है कि अगस्त का आधा महीना बीत जाने के बाद भी लोगों को अगस्त महीने का ही पूरा राशन नहीं मिल पाया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली में राशन सप्लाई की गाड़ी कहां अटकी हुई है.