दिल्ली: बंगाल से लाकर GB रोड पर जबरन करवाया जा रहा था गलत काम, पुलिस ने किया रेस्क्यू तो सामने आई दर्दनाक कहानी, 3 संचालिका गिरफ्तार
Delhi Police GB Road News: दिल्ली की कमला मार्केट पुलिस ने जीबी रोड के कोठा नंबर 58 पर छापा मारकर नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली गई पश्चिम बंगाल की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है. पुलिस ने मौके से कोठा संचालिका गीता, मंजू और पारो खातून को गिरफ्तार कर 55 हजार कैश व रजिस्टर जब्त किए हैं.
ADVERTISEMENT

जीबी रोड के कोठा नंबर 58 से 2 महिलाएं रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
Delhi GB Road Kotha 58 Rescue: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे कुख्यात इलाके जीबी रोड से एक खौफनाक और दिल नहला देने वाली कहानी सामने आई है. जीबी रोड के कोठा नंबर 58 में नौकरी का झांसा देकर जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेली गई दो महिलाओं को कमला मार्केट थाना पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है. इस मामले में पुलिस ने कोठे की देखरेख करने वाली तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
