दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां-बेटे की चाकू मारकर हत्या; कैश और जेवर गायब

दिल्ली के गोविंदपुरी में बुधवार देर रात एक घर में घुसकर मां-बेटे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में मामला लूटपाट के बाद मर्डर का लग रहा है, क्योंकि घर से कैश और गहने गायब हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है.

ADVERTISEMENT

Delhi double murder
Delhi double murder
google news

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां गोविंदपुरी इलाके में बदमाशों ने एक घर के अंदर घुसकर मां और उसके 14 साल के बेटे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस डबल हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.