दिल्ली में फिर दौड़ेगी डबल-डेकर बस! AC बस में बैठकर करें दिल्ली का दीदार; जानें रूट और फीचर्स
दिल्ली में फिर शुरू हुई डबल-डेकर बस सेवा! इलेक्ट्रिक एसी बस में बैठकर देखें इंडिया गेट, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन. जानें किराया, रूट और इस हाई-टेक बस के खास फीचर्स.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में डबल डेकर बस की हुई शुरुआत.
दिल्ली की सड़कों पर 1980 के दशक का वो दौर वापस लौट आया है, जब डबल-डेकर बसें शहर की पहचान हुआ करती थीं. दिल्ली सरकार ने 'देखो मेरी दिल्ली' टूरिज्म पहल के तहत नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर एसी बस (Electric Double Decker AC Bus) लॉन्च की है. यह बस न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पर्यटकों को एक विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए हाई-टेक फीचर्स से भी लैस है.