दिल्ली-गुरुग्राम वालों की लॉटरी! अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर, 38,000 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

दिल्ली, गुरुग्राम और बावल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए 38,000 करोड़ के रैपिड रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है जो 2032 तक बनकर तैयार होगा. यह 93 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर सराय काले खां से शुरू होकर कुल 13 स्टेशनों को जोड़ेगा, जिससे घंटों का सफर मिनटों में तय होगा और भीषण जाम से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

यात्रियों के लिए बड़ी खबर
यात्रियों के लिए बड़ी खबर
google news

दिल्ली से गुरुग्राम, धारूहेड़ा और बावल के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. साहिबाबाद-मेरठ रूट के बाद अब नमो भारत (रैपिड रेल) के नए कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गई है. यह नया प्रोजेक्ट न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को वर्ल्ड क्लास लग्जरी सफर का अनुभव भी कराएगा.