हौज खास में देर रात AC में ब्लास्ट...हरियाणा कैडर के दिग्गज रिटायर्ड IAS धनेंद्र कुमार का निधन, संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी!
दिल्ली के हौज खास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक घर में एसी (AC) ब्लास्ट होने से लगी आग के कारण देश के पहले CCI चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दम घुटने से मौत हो गई. हादसे में घायल उनके बेटे का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

ias dhanendra kumar
देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां एक मकान में अचानक AC फटने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में घायल हुए देश के जाने-माने रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी धनेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, उनके बेटे गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.