Delhi Health Scam: 10 लाख की मशीन 33 लाख में खरीदी! दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपए के महाघोटाले का क्या है सच ?

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. जानिए कैसे 10 लाख की मशीन 33 लाख में खरीदी गई और एसीबी (ACB) की जांच में कौन-कौन से बड़े अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दिल्ली स्वास्थ्य घोटोले का सच.
google news

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली में सरकार बदलने के बाद भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के बड़े-बड़े दावों के बीच स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में करीब 650 करोड़ रुपये के भारी-भरकम घोटाले की फाइल खुल गई है. इस घोटाले में चौंकाने वाली बात यह है कि बाजार में जो मेडिकल मशीनें और सामान महज कुछ लाख रुपये के थे, उन्हें सरकारी फाइलों में कई गुना अधिक कीमतों पर खरीदा गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) इस मामले की सघन जांच कर रहा है और विभाग की मास्टरमाइंड मानी जा रही पूर्व डायरेक्टर जनरल समेत कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.