दिल्ली में हेरिटेज साइट्स पर चलेगा MCD का बुलडोजर! हाईकोर्ट के आदेश के बाद 85 ऐतिहासिक स्थलों के सर्वे की तैयारी
Delhi Heritage Sites Survey: राजधानी दिल्ली में हेरिटेज साइट्स के संरक्षण को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन शुरू होने जा रहा है.MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद ग्रेड-1 श्रेणी के 85 ऐतिहासिक स्थलों के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण का विस्तृत सर्वे कराने का फैसला लिया है. जानिए किन-किन धरोहर स्थलों पर चलेगा सर्वे.
ADVERTISEMENT

MCD Bulldozer Action
राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को बचाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों के आसपास फैले अवैध निर्माण और अतिक्रमण के जाल को काटने के लिए अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी की जा रही है. एमसीडी का यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट के एक कड़े निर्देश के बाद आया है, जिसमें हेरिटेज संपत्तियों के संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.