दिल्ली में बम ब्लास्ट की धमकी, लिखा- 2 बजे तक उच्च न्यायालय को खाली करा लें

Delhi High Court bomb threat: दिल्ली हाई कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप, इमारत को खाली कराया गया. पुलिस जांच में जुटी, धमकी भरा ईमेल मिला.

ADVERTISEMENT

दिल्ली हाई कोर्ट में बम धमकी के बाद पुलिस जांच
दिल्ली हाई कोर्ट में बम धमकी के बाद पुलिस जांच
Google CTA

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को बम-धमकी का इमेल मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस धमकी के बाद पुलिस ने फौरान कोर्ट के अंदर मौजूद सभी जजों, वकीलों, स्टाफ और लोगों को कोर्ट परिसर खाली करने को कहा है. इमेल में अदालत परिसर में 3 बम रखे होने की बात कही गई है.