दिल्ली: उत्तम नगर में ईद और रामनवमी पर सुरक्षा का 'हाईकोर्ट अलर्ट', चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दौरान हुई तरुण की हत्या के बाद उपजे तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश जारी किए है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि आगामी त्योहारों (ईद और रामनवमी) पर इलाके का माहौल न बिगड़े और हर नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्योहार मना सके.

ADVERTISEMENT

दिल्ली न्यूज
दिल्ली न्यूज
google news

नई दिल्ली: दिल्ली का उत्तम नगर इलाका पिछले कुछ दिनों से सांप्रदायिक तनाव की चपेट में है. होली के दिन तरुण नाम के युवक की हत्या के बाद से ही यहां हिंदू-मुस्लिम संगठनों के बीच खींचतान की खबरें आ रही थीं. इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए हैं.