'मुझे बहुत शर्म आ रही है, बेहद शर्मिंदा हूं...'दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक हादसे में नाबालिग ड्राइवर के पिता ने मांगी माफी, कही ये बात

दिल्ली में 3 फरवरी के हिट एंड रन में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के बाद मामला गरमा गया है. हादसे के बाद अब आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता ने घटना को लेकर शर्मिंदगी जताई है. वहीं पीड़ित पक्ष ने रील बनाने और स्टंट का गंभीर आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Delhi hit and run case
Delhi hit and run case
Google CTA

Delhi hit and run case: दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुए हिट एंड रन केस में 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी. घटना के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी थी. आरोपी है कि इस कार को एक नाबालिग चला रहा था. अब इस हादसे में आरोपी के पिता का बयान सामने आया है. आराेपी के पिता ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि 'मुझे बहुत शर्म आ रही है.' मैं अपने बेटे की इस हरकत से बेहद शर्मिंदा हूं. आरोपी के पित के अनुसार घटना के बाद से उनका परिवार गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जो किया उसके लिए वो साहिल के परिवार से जिंदगी भर माफी मांगते रहेंगे.