Delhi IRS Daughter Murder Case: कपड़े बदले, सबूत मिटाए और फिर…ऐसे फरार हुआ IRS अधिकारी की बेटी हत्या का आरोपी राहुल मीणा, पुलिस पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
Kailash Hills Murder Case Updates: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है. एक सीनियर अधिकारी की बेटी की हत्या के पीछे जो साजिश और क्रूरता सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Delhi IRS Daughter Murder Case
Delhi IRS Murder Case: राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस के आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान उससे पूछताछ में कई हैरान करने वाले बातें सामने आई है. सूत्रों ने पीड़िता के बेहोश हो जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है. इसके साथ ही ये पता चला है कि लूटपाट की नीयत से मृतका के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर घर की तिजोरी खोलने की भी कोशिश की गई थी. बता दें कि पुलिस ने आरोपी को द्वारका के एक होटल से अरेस्ट किया है.