IVF से जन्मे जुड़वा बच्चों के चेहरे देखकर कपल को हुआ शक... DNA टेस्ट कराया तो रिपोर्ट देख सभी रह गए सन्न, कैमरे सुनाई आपबीती

Delhi IVF center shocking controversy: दिल्ली के एक दंपति ने IVF के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, लेकिन कुछ महीनों बाद कराए गए DNA टेस्ट ने सबकुछ बदल दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया कि बच्चे जैविक रूप से दोनों में से किसी के नहीं हैं. अब मामला अदालत तक पहुंच चुका है और जांच की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली IVF सेंटर का खौफनाक खेल
दिल्ली IVF सेंटर का खौफनाक खेल
google news

Delhi IVF Case News: देश की राजधानी दिल्ली से नामी अस्पतालों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर देने वाला एक मामला सामने आया है. दिल्ली के एक दंपत्ति को IVF ट्रीटमेंट के जरिए जुड़वा (ट्विंस) बच्चे हुए. लेकिन जन्म के कुछ महीनों बाद एक ऐसा सच सामने आया, जिससे इनके मां बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, DNA टेस्ट की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिन बच्चों को मां ने अपनी कोख से जन्म दिया, बायोलॉजिकली वो बच्चे उन दोनों में से किसी के हैं ही नहीं. क्या है पूरा मामला और क्याें परिवार ने बच्चों का DNA टेस्ट करवाया. चलिए जानते हैं इस खबर में...