"बिल भरो वरना कटेगा नल!", दिल्ली में ठगों के इस मैसेज ने मचाया हड़कंप, जल बोर्ड ने रातों-रात ऐसे निकाला समाधान

दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के बिल के नाम पर हो रही साइबर ठगी को रोकने के लिए अपने पोर्टल में बड़ा सुरक्षा बदलाव किया है, जिसके तहत अब बिना OTP के कोई भी जानकारी साझा नहीं की जाएगी. विभाग ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की धमकी देने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली जल बोर्ड
दिल्ली जल बोर्ड
google news

अगर आपके मोबाइल पर दिल्ली जल बोर्ड के नाम से कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें बकाया बिल न भरने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी गई है, तो सावधान हो जाइए. यह साइबर ठगों का एक नया जाल हो सकता है. दिल्ली में पिछले कुछ समय से पानी के बिल के नाम पर हो रही ठगी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने पोर्टल में एक बहुत बड़ा सुरक्षा अपडेट किया है, ताकि आपके बैंक खाते को सुरक्षित रखा जा सके.