Delhi Viral News: जामा मस्जिद में भीड़ का फायदा उठाकर महिला चुरा रही थी पर्स, लड़के ने रंगे हाथों पकड़ा; देखें वायरल वीडियो

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक महिला को दूसरी महिला का पर्स चुराते हुए एक युवक ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसका 'लाइव चोरी' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक ने पूरी वारदात को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद आरोपी महिला को भीड़ के बीच ही दबोच लिया गया.

ADVERTISEMENT

दिल्ली वायरल न्यूज
दिल्ली वायरल न्यूज
google news

अगर आप दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है. राजधानी के मशहूर जामा मस्जिद इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला जेबकतरी को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा गया है.