दिल्ली की भाजपा सरकार जश्न मना रही और जनकपुरी में मृतक युवक की मां आंसू बहा रही- सौरभ भारद्वाज
जनकपुरी में सड़क के गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा. बैरिकेडिंग और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप.
ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी में सड़क में खोदे गड्ढे में गिर कर हुई 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत के बीच जश्न मना रही भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखे हमले बोले हैं। ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे बेशर्म दिल्ली सरकार आज जश्न मना रही है और जनकपुरी में मरने वाले कमल ध्यानी की मां आंसू बहा रही है। रेखा गुप्ता एक महिला और एक मां भी हैं। कमल ध्यानी उनके बेटे की तरह ही था। क्या रेखा गुप्ता उसकी मां से नजर मिलाकर बात कर सकती हैं? अभी उसकी चिता ठंडी भी नहीं हुई है और सीएम रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सरकार का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही हैं। इतनी बेशर्म सरकार हमने आज तक नहीं देखी। मुख्यमंत्री अब तक कमल ध्यानी के परिवार से मिलने तक नहीं गईं। लेकिन राम लीला मैदान में ढोल बजाए जा रहे हैं। कोई महिला मुख्यमंत्री ऐसा कैसे कर सकती है?