1 जनवरी तक की झुग्गियों को मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ! गृह मंत्री अमित शाह और सीएम रेखा गुप्ता की बैठक के मायने जानिए
Delhi Slum Rehabilitation Scheme: दिल्ली में झुग्गी पुनर्वास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अहम बैठक के बाद 1 जनवरी तक की झुग्गियों में रहने वाले पात्र लोगों को पुनर्वास योजना का लाभ देने की तैयारी तेज हो गई है. जानिए इस फैसले का दिल्ली के लाखों झुग्गीवासियों पर क्या असर पड़ेगा और सरकार की आगे की क्या योजना है.
ADVERTISEMENT

Delhi Slum Rehabilitation Scheme
देश की राजधानी दिल्ली की सूरत और सीरत बदलने के लिए सरकार ने एक बेहद बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक हाई-प्रोफाइल मुलाकात की है. इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक के बाद सरकार ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है जो दिल्ली की पूरी तस्वीर को बदल कर रख देगा. इस बैठक में सरकार ने तय किया है कि 1 जनवरी तक दिल्ली में जितनी भी झुग्गी बस्तियां बसी हुई हैं, उन सभी के रहने वालों को झुग्गी पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि अब दिल्ली को पूरी तरह से झुग्गी मुक्त बनाने और हर हाथ को पक्का मकान देने की तैयारी पूरी हो चुकी है.