IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद जिस होटल में रुका था आरोपी राहुल मीणा, वहां पहुंचे रिपोर्टर तो रूम में ये सब मिला, देखें वीडियो
Kailash Hills Murder Case Updates: दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के बाद फरार आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. होटल के कमरा नंबर 201 में राहुल न केवल लूट के गहने और कैश के साथ छिपा था, बल्कि वह किसी खास शख्स का इंतजार भी कर रहा था.
ADVERTISEMENT

Kailash Hills Murder Case Updates
Delhi IRS Daughter Murder Case: दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में हुए IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी राहुल मीणा अब पुलिस गिरफ्त में है. पुलिस ने उसे दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 के एक होटल से दबोचा था. बताया जा रहा है कि राहुल को जिस वक्त पकड़ा उस समय वो राजस्थान भागने की फिराक में था. इस बीच अब हमारे सहयोगी आज तक के रिपोर्टर दिल्ली के उस होटल के कमरे में पहुंचे जहां आरोपी ठहरा हुआ था. ऐसे में चलिए जानते हैं कि उस में रूम में क्या क्या सुराग मिले हैं?