दिल्ली: काली माता मंदिर के पास बक्से में कहां से आया मानव कंकाल? जानें मालिक मोहम्मद शकील ने क्या बताया

Delhi News: दिल्ली में काली माता मंदिर के पास बीजेपी के स्वच्छता अभियान के दौरान एक बक्से से मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. कबाड़ के सामान में मिली इस पेटी के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में मंदिर के पास मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
दिल्ली में मंदिर के पास मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
Google CTA

Delhi Human Skeleton News: राजधानी दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर के पास उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के सफाई अभियान के दौरान एक बक्से से मानव कंकाल बरामद हुआ. बक्सा खोलते ही नर कंकाल दिखने से मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.